CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में 86 आईएएस और आईएफएस पद रिक्त, 2019 से 27 आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जांच

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: 86 IAS and IFS posts vacant in Chhattisgarh, investigation against 27 IAS officers since 2019

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुल 86 आईएएस और आईएफएस पद रिक्त हैं, जिनमें 41 आईएएस और 45 आईएफएस पद शामिल हैं। यह जानकारी आज विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक धरमलाल कौशिक के लिखित प्रश्न के जवाब में दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में कुल 202 आईएएस और 153 आईएफएस पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 161 आईएएस और 108 आईएफएस पद भरे हुए हैं, जबकि 41 आईएएस और 45 आईएफएस पद खाली हैं।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बताया कि 2019 से लेकर अब तक ईओडब्लू, एसीबी, और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा 27 आईएएस अधिकारियों के खिलाफ 11 अपराध, 1 प्रारंभिक जांच और 31 शिकायतें पंजीबद्ध की गई हैं, जिन पर जांच की जा रही है। वहीं, 24 आईएफएस अधिकारियों के खिलाफ भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, लेकिन केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच के बारे में राज्य सरकार के पास कोई जानकारी नहीं है।

विधायक धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री से पूछा था कि राज्य में कितने आईएएस और आईएफएस अधिकारी के खिलाफ जांच चल रही है और उन पर क्या कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन शिकायतों पर ध्यान दे रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 1 करोड़ का गांजा पकड़ा!

CHHATTISGARH : Ganja worth Rs 1 crore seized! रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा...

CG CRIME NEWS: पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार! 

CG Crime News: Father sexually assaults minor daughter!     कोंडागांव: छत्तीसगढ़...

CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : अवैध खदान बनी कब्र!

CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : Illegal mine becomes a...

NAKTI VILLAGE RAIPUR : नकटी पर BJP का बड़ा पलटवार!

NAKTI VILLAGE RAIPUR : BJP's big counterattack on Nakti! रायपुर....