RAIPUR BREAKING : भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशी के नाम पर मचा घमासान, “पैराशूट लैंडिंग” की खबरों से मचा हड़कंप !

Date:

RAIPUR BREAKING: There is a fight between BJP and Congress over the name of the candidate, the news of “parachute landing” created a stir!

रायपुर। रायपुर दक्षिण उप चुनाव को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 20 अक्टूबर को दिल्ली में होगी, जहां प्रत्याशी के नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय इस बैठक में शामिल होंगे। सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता और नंदन जैन सहित कई अन्य नेता प्रत्याशी के रूप में दावेदार हैं।

इस बीच कांग्रेस में “पैराशूट लैंडिंग” की खबरों से हड़कंप मच गया है। प्रमोद दुबे के समर्थकों ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के बंगले पर पहुंचकर दुबे को दक्षिण से टिकट देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनाधार वाले नेता को ही टिकट दिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related