Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक ने की आत्महत्या

CG BREAKING: Constable posted in police line commits suicide

दुर्ग। दुर्ग के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में पुलिस के एक जवान ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर लिया। मृतक जवान शहीद का बेटा था। वह अपने शहीद पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति में दुर्ग पुलिस में पदस्थ था। जवान ने अपने घर में जहर का सेवन कर लिया था जिससे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान जवान ने दम तोड दिया।

कातुलबोर्ड पुलिस क्वार्टर निवासी आरक्षक अभिषेक राय उम्र 28 साल का था। फिलहाल दुर्ग पुलिस लाइन में पदस्थ था। और मृतक का कुछ दिनों पूर्व पुलिस लाइन से पुरानी भिलाई थाना ट्रांसफर हुआ था लेकिन लाइन से रिलीव नही किया गया था।

आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक अभिषेक राय के पिता संजय राय बस्तर में शहीद हुए थे, जिसके बाद अभिषेक को पुलिस विभाग ने अनुकंपा नियुक्ति की गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Advt_160oct2024
Advt_19_09
cookies_advt2024_08
advt_001_Aug2024
july_2024_advt0001
Share This: