HURUN INDIA RICH LIST 2024 : ये हैं छत्तीसगढ़ के 7 बड़े अमीर

Date:

HURUN INDIA RICH LIST 2024: These are the 7 richest people of Chhattisgarh

रायपुर। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी हो गई है, जिसमें देश के सबसे अमीर लोगों का नाम सामने आए है। इस लिस्ट में गौतमअडानी सबसे आगे हैं, जबकि मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर हैं। वहीं इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के 7 कारोबारियों ने अपनी जगह बनाई है।छत्तीसगढ़ में पहले और दूसरे नंबर पर एबिस एक्सपोर्ट इंडिया के बहादुर अली और सुल्तान अली हैं। इनकी संपत्ति 4800 करोड़ रुपयेआंकी गई है। दोनों की कंपनी, रैंक और संपत्ति बराबर है। तीसरे नंबर पर 3500 करोड़ की संपत्ति के साथ कमल किशोर सारडा हैं, जिनकी कंपनी एनर्जी और मिनरल्स के क्षेत्र में काम करती हैं।

चौथे, छठवें और सातवें नंबर पर बजरंग लाल अग्रवाल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल और नारायण प्रसाद अग्रवाल हैं।इनकी संपत्ति क्रमश: 2500, 1700 1600 करोड़ की है। इनकी कंपनी गोदवारी पॉवर, पॉवर सेक्टर में काम करती है। वहीं पांचवें नंबर पर 2500 करोड़की संपत्ति के साथ विनीता आशीष सराफ हैं। इनकी कंपनी फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में काम करती है। 2020 में एक भी कारोबारी इससूची में शामिल नहीं था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related