President Draupadi on Kolkata Case : कोलकाता केस पर पहली बार सामने आया राष्ट्रपति का बयान, कहा- अब बहुत हो गया, मैं निराश और भयभीत हूं’

Date:

President Draupadi on Kolkata Case : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार-हत्या मामले पर आज पहली बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दर्द बयां किया है। उन्होंने अपनी पहली टिप्पणी में कहा कि वह ‘निराश और भयभीत’ हैं।

‘बस बहुत हो गया’

महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर दुखी राष्ट्रपति मुर्मु ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि एक ओर छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, दूसरी ओर अपराधी अन्य जगहों पर घूम रहे थे। ‘बस बहुत हो गया’, अब कुछ करना होगा।

समाज को आत्मनिरीक्षण की जरूरत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचार की अनुमति नहीं दे सकता। समाज को ‘ईमानदार, निष्पक्ष आत्मनिरीक्षण’ की जरूरत है, खुद से कुछ कठिन सवाल पूछने चाहिए।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related