आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 15 कर्मचारियों के घायल होने की खबर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

अनकापल्ली। आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले की एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हो गया, जिससे कम से कम 15 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार घटना अच्युटापुरम के विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री की है।

बुधवार को फैक्ट्री के एक रिएक्टर में अचानक विस्फोट होने से कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने अनकापल्ली की एसपी दीपिका के हवाले से बताया, अच्युटापुरम एसईजेड की एक कंपनी में रिएक्टर विस्फोट की घटना में 15 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।’

गृह मंत्री ने दिए निर्देश

रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता ने जिला कलेक्टर और एसपी को विस्फोट स्थल का दौरा करने और घायल श्रमिकों को बेहतर इलाज प्रदान करने का निर्देश दिया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related