CG BIG NEWS : 3 महिलाओं को कुचलकर दंतैल हाथी ने उतारा मौत के घाट

Date:

CG BIG NEWS: Tusk elephant crushed 3 women to death

कोरबा। कोरबा जिला एक बार फिर गजराज के आतंक से थर्राया हुआ है। झूंड से बिछड़े दंतैल ने एक ही दिन में तीन महिलाओं को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। उधर इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी के बाद से ही वन विभाग का अमला लगातार दंतैल पर नजर बनाये हुए है। लोगों को घरों से बाहर नही निकलने का अलर्ट जारी किया गया है। बावजूद इसके जंगल से भटककर गांव के नजदीक तक पहुंचे हाथी को देखने और भगाने लोग बाहर आ रहे है, जिससे लगातार खतरा बना हुआ है।

गौरतलब है कि गुरूवार की सुबह जांजगीर-चांपा जिला के पंतोरा जंगल से एक दंतैल हाथी झूंड से बिछड़कर कोरबा पहुंच गया। यहां एसईसीएल कुसमुंडा खदान के करीब हाथी के पहुंचने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजें के लगभग कुसमुंडा खदान से लगे ग्राम रलिया के पास पहुंच गया। यहां मार्निंग वाक के लिए निकली गायत्री राठौर नामक महिला का अचानक रास्ते में हाथी से सामना हो गया। महिला कुछ समझ पाती, इतने में हाथी ने उसे पटक कर कुचल दिया। जिससे महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी।

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ और शोर मचाने से नाराज हाथी ने गांव के ही 4 मवेशियोें को कुचल कर मार दिया। उधर हाथी के आतंक की जानकारी मिलते ही कोरबा और कटघोरा डीएफओं मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम द्वारा दंतैल पर नजर बनाने के साथ ही उसके मूवमेंट पर नजर रखा जा रहा था। इसी दौरान गुरूवार की देर शाम ही दंतैल ने 2 महिलाओं को पटक कर मार दिया। बताया जा रहा है कि देर शाम दंतैल हाथी कटघोरा वन मंडल के ग्राम खैरभवना पहुंच गया।

यहां हाथी के पहुंचने के बाद गांव की महिलांये कच्चे मकान से निकलकर सुरक्षित स्थान पर बचने के लिए भाग रही थी, तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक महिलाओं का नाम तीजकुंवर और सुरूजा बाई बताया जा रहा है। एक ही दिन में हाथी के हमले से 3 महिलाओं की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम रात भर जहां दंतैल पर नजर बनाये हुए थी, वही हाथी की धमक से दहशत में आये ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PETROL-DIESEL PRICE HIKE : देशभर में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल …

PETROL-DIESEL PRICE HIKE : Petrol-diesel prices have become expensive...

SARKE CHUNAR CONTROVERSY : ‘सरके चुनर’ पर बवाल, सबको नोटिस!

SARKE CHUNAR CONTROVERSY : Ruckus over 'Sarke Chunar', notice...

CHHATTISGARH : OPS पर बड़ा खुलासा! किसे मिलेगा फायदा?

CHHATTISGARH : Big revelation on OPS! Who will benefit? रायपुर।...