CG BREAKING : स्‍वतंत्रा दिवस पर साय सरकार देगी सरकारी कर्मचारियों को दोहरी खुशी

Date:

CG BREAKING: Sai government will give double happiness to government employees on Independence Day

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए इस बार स्‍वतंत्रा दिवस दोहरी खुशी लेकर आ सकता है। इस बार विष्णुदेव साय बतौर मुख्‍यमंत्री पहली बार राजधानी के पुलिस परेड मैदान में झंडा फहराएंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री न केवल प्रदेश की जनता बल्कि सरकारी कर्मचारियों को भी बड़ी सौगात दे सकते हैं। खबर है कि मुख्‍यमंत्री स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों की डीए की सौगात दे सकते हैं। सीएम कर्मचारियों का डीए बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं।

बता दें कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अभी 46 प्रतिशत डीए मिल रहा है। कर्मचारी इसमें 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी संगठनों की तरफ से इस मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हाल ही में कर्मचारी नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने जल्‍द ही महंगाई भत्‍ता में वृद्धि का आदेश जारी करने का आश्‍वासन दिया था। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री यह घोषणा 15 अगस्‍त को कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related