KEDARNATH CLOUDBURST : 24 लापता, चारधाम यात्रा पर रोक ! उत्तराखंड और हिमाचल में कई स्थानों पर फटे बादल

Date:

KEDARNATH CLOUDBURST: 24 missing, Chardham Yatra banned! Cloud burst at many places in Uttarakhand and Himachal

रुद्रप्रयाग.देहरादून। भारी बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। दोनों राज्यों में विभिन्न स्थानों पर बादल फटने की सूचना है। उत्तराखंड के हालात इसलिए चिंताजनक हैं, क्योंकि यहां चारधाम यात्रा मार्ग पर कई यात्रियों के फंसे होने की आशंका है। यहां पढ़िए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की वेदर रिपोर्ट, देखिए फोटो-वीडियो।

उत्तराखंड के टिहरी, रुद्रप्रयाग और भीमबली में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात हैं। अलग-अलग स्थानों पर भारी संख्या में तीर्थ यात्री फंसे हैं। पूरे उत्तराखंड में अलर्ट घोषित किया गया है।

विभिन्न स्थानों पर बादल फटने की सूचना के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला पुलिस और स्थानीय अधिकारियों सहित आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। केदारनाथ में फंसे 150 से 200 तीर्थयात्रियों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हालात पर नजर रखे हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में रामपुर के पास बादल फटने के बाद 20-22 लोगों के लापता होने की सूचना है। राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया गया है। शुरुआत जानकारी के अनुसार, लापता लोग पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी हो सकते हैं।

बता दें, पूरे हिमाचल में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। आज भी मंडी, शिमला और कुल्लू में भारी बारिश की आशंका है। साथ ही मंडी और मणाला में भी बादल फटने की सूचना है। कई घर तबाह हुए हैं।

उत्तरकाशी में नेताला में गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन से दो सौ कांवड़ यात्री फंसे हैं।
हरिद्वार में भी भारी बारिश। एक भवन की छत गिरने से दो बच्‍चों की मौत हो गई।
हल्द्वानी में नदी में बाढ़ जैसे हालात हैं। उफान में एक युवक के बहने की सूचना है।
स्थानीय मौसम विभाग के गुरुवार को पूरे प्रदेश भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।
देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, उधम सिंह नगर और टिहरी में स्कूलों में छुट्टी घोषित।

उत्तराखंड पुलिस ने वीडियो जारी कर बताया कि देघाट में नदी का जलस्तर बढ़ने से गौशाला में पानी भर गया था, जिसमें गाय भी डूब गई थी। पुलिस के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना गहरे पानी में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाकर गाय को सुरक्षित निकाला गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related