CG BREAKING : गिरफ़्तार होंगे विधायक देवेंद्र यादव

Date:

CG BREAKING: MLA Devendra Yadav will be arrested

दुर्ग। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. बीते दिनों भिलाई विधायक को बलौदाबाजारजिला कार्यालय में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी मामले में बयान दर्ज कराने बलौदाबाजार पुलिस ने तीसरी बार नोटिस जारीकिया था. पुलिस ने उन्हें 18 जुलाई सुबह 10 बजे तक बयान दर्ज कराने के लिए बलौदाबाजार पहुंचने कहा था. लेकिन वह इस बार भीबयान दर्ज करने नहीं पहुंचे जिसके बाद अब बलौदा बाजार पुलिस खुद उनके निवास बयान दर्ज कराने पहुंच गई.

बता दें कि जब बलौदाबाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के निवास पहुंची तो वह घर पर नहीं मिले, इसके बाद पुलिस टीम सेक्टर 5 भिलाई स्थित कार्यालय पहुंची, लेकिन यहां पर भी देवेंद्र यादव नहीं थे. फिलहाल पुलिस उनके कार्यालय में मौजूद है और कर्मचारियों सेपूछताछ कर रही है.

गौरतलब है कि इससे पहले भी 8 और 16 जुलाई को बलौदाबाजार पुलिस ने देवेंद्र यादव को नोटिस जारी किया था. उनसेबलौदाबाजार हिंसा मामले में पूछताछ होनी थी. पुलिस के अनुसार बलौदाबाजार में जिस दिन हिंसा हुई थी, उस दिन देवेंद्र यादव भीकार्यक्रम में मौजूद थे.

लिहाजा पुलिस उनसे पूछताछ कर उनकी भूमिका जानना चाहती है. लेकिन विधायक देवेंद्र यादव ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट मेंपिटिशन दायर किया है. विधायक यादव ने कहा था कि हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करूंगा, उसके बाद जो भी निर्देश आएगा उसकापालन किया जाएगा.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related