CG NEWS : आज से खुले छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल, CM विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी नए सत्र की शुभकामनाएं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर :   गर्मी की छुट्टियां खत्म हो चुकी है और अब छत्तीसगढ़ में आज से सभी स्कूल खुलेंगे। वहीं सभी स्कूलों में आज न मनाया जाएगा। तिलक लगाकर सभी स्कूली छात्र-छात्राओं का स्वागत किया जाएगा। छात्र और शिक्षक अब स्कूलों में नियमित कक्षाएं फिर से शुरू होगी। वहीं शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन से सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सभी स्कूलों को पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था करने और कक्षाओं को ठंडा रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

वहीं CM विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने हेतु प्रेरणा दी। नव प्रवेशी छात्रों और शिक्षकों को भी विशेष संदेश दिए। आज से नया सत्र शुरू हो रहा है। बता दें कि बता दें कि भीषण गर्मी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में विद्यालयों की गर्मी की छुट्टियां 25 जून तक बढ़ा दी थी। इस संबंध में राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया था, राज्य में भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 25 जून तक बढ़ा दी गई थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related