भाजपा को बिल्डर के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए थाना में करना पड़ रहा प्रदर्शन : धनंजय सिंह ठाकुर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर/24 जून 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं कार्यकर्ताओं को बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कबीर नगर थाना में प्रदर्शन करना पड़ा है। जब अपने ही सरकार में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का यह हाल है तो समझ सकते हैं कि आम जनता की क्या स्थिति होगी? पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था लड़खड़ा गई है। अधिकारियों की मनमानी से आम जनता हताश और परेशान है। 15 साल के भाजपा सरकार के दौरान जो प्रशासनिक आतंक दिखता था आज 6 महीने में फिर वही स्थिति निर्मित हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 6 माह में ही भाजपा सरकार की सुशासन की पोल खुल गई है मोदी की गारंटी फेल हो गई है। चोरी, डकैती, लूट, बलात्कार, लिंचिंग, हिंसा, दंगा, फसाद, नक्सली जैसी घटनाएं घट रही है। पुलिस के अधिकारी कर्मचारी ने भाजपा नेताओं के दबाव में आम जनता की फरियाद को सुन नहीं रहे हैं। भू-माफिया, तस्करी, फर्जी काम करने, सट्टा-पट्टी, ठगी करने वालों, नशीली दवाईयां बेचने वाले, सूदखोरो को भाजपा नेताओं का संरक्षण है। थानों में एफआईआर नहीं लिखी जा रही है। पीड़ितो को अपनी फरियाद करने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है, सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, बेहद ही खराब स्थिति निर्मित हो गई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related