बाल – बाल बचे 250 यात्री, एक साथ हो गई 2 विमानों की टेक-ऑफ और लैंडिंग, देखें वीडियो

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई। मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। इंडिगो और एयर इंडिया के विमान रनवे पर एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। स्थिति दोनों की टकराने से बाल-बाल बच गई।

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट ने एयरपोर्ट रनवे पर लैंडिंग कर रही थी, जबकि एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के लिए रनवे पर दौड़ रही थी। Mumbai घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में रनवे पर बड़ा हादसा टल गया। हुआ यूं कि इंडिगो फ्लाइट 5053 को रनवे 27 पर उतरना था, जबकि एयर इंडिया की फ्लाइट 657 ने उस वक्त तक उड़ान नहीं भरी थी। एयर इंडिया विमान को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरनी थी

इस दुर्घटना के बारे में एयर इंडिया और इंडिगो से संपर्क किया गया। जिसमें इंडिगो का जवाब आया है। इंडिगो के मुताबिक, “8 जून 2024 को इंदौर से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6053 को मुंबई एयरपोर्ट पर ATC द्वारा लैंडिंग की मंजूरी दी गई। पायलट इन कमांड ने एप्रोच और लैंडिंग जारी रखी और ATC के निर्देशों का पालन किया। इंडिगो के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।”

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related