CG NEWS : पत्नी से परेशान युवक ने तलाक के पेशी के दिन की आत्महत्या, 7 पन्ने का सुसाइड नोट भी हुआ बरामद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दुर्ग। भिलाई में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. खुदकुशी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान मृतक के पास से 7 पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है. जिसमें युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है. यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है.

पत्नी बच्चों से नहीं देती थी मिलने

मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय सुमीत कुमार गिरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुमीत कुमार ने 7 पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है. सुनील ने अपने पत्नी से तलाक के लिए लगाए आवेदन की पेशी के दिन ही सुसाइड कर लिया है. सुसाइड लेटर में मृतक ने लिखा है कि वह अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है. पत्नी अपने बच्चों के साथ सेक्टर सिक्स स्थित मायके में निवासरत थी. सुसाइड नोट में मृतक ने बताया है कि उसकी पत्नी उसे अपने दोनों बच्चों से नहीं मिलने देती थी. जिसके चलते सुमित काफी दिनों से परेशान चल रहा था.

जांच में जुटी पुलिस

सुमीत अंबिकापुर में निजी कंपनी में जॉब करता था. वहीं पत्नी भी भिलाई में जॉब करती थी. सुमीत और उसकी पत्नी तीन साल से अलग रह रहे थे. दो साल पहले सुमीत ने अपनी पति से तलाक के लिए आवेदन लगाया था. वहीं आज इस तलाक के मामले में सुमित की पेशी थी. सुमीत की पत्नी सुमित को तलाक नहीं देना चाहती.सुमित की आत्महत्या के बाद कैंप स्थित जागृति चौक पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक के शव को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में रखा गया है. फिलहाल, पुलिस पत्नी और परिजनों से पूछताछ कर जांच कर रही है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related