Lok Sabha Elections 2024 : आज छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, बस्तर में बड़ी चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Lok Sabha Elections 2024 : छत्तीसगढ़ समेत देशभर में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होगा। छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट के लिए भी पहले चरण में ही मतदान होगा। ऐसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता आज बस्तर में बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। आज कांग्रेस के दिग्गज नेता बस्तर के दौरे पर रहेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कन्हैया कुमार आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रचार करेंगे। वहीं दूसरी तरफ कन्हैया कुमार आज बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। बिलासपुर के मस्तूरी में कांग्रेस की एक बड़ी जनसभा प्रतावित है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा की तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आज बस्तर और कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे और दोनों जगहों पर बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related