Lok Sabha Election 2024 : छत्‍तीसगढ़ में सात सीटों के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन, 7 मई को होगा मतदान

Date:

Lok Sabha Election 2024 : आज यानि 12 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ में अंतिम चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। तीसरे चरण के चुनाव में प्रदेश में सात लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा शामिल हैं। बता दें कि पहले व दूसरे चरण के लिए मतदाता, प्रत्याशी व नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में होगा मतदान

तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल तय की गई है। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी,वहीं 22 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को, दूसरे चरण का मतदान 26 व तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा और मतगणना चार जून को होगी।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : पिघली धातु का रिसाव… बड़ा खतरा टला!

CG BREAKING : Molten metal leaks… major danger averted! जांजगीर-चांपा।...

CHHATTISGARH : EVM आरोप खारिज! हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…

CHHATTISGARH : EVM allegations dismissed! High Court issues major...