ये पुरानी आदत है पीएम मोदी की, टीएस सिंहदेव ने कसा तंज

Date:

रायपुर। पीएम मोदी के एक बयान पर फिर राजनीति शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, प्रधानमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा “जब ट्रेन में भीड़ के कारण मुझे सीट नहीं मिलती थी, तो मैं किसी का भी हाथ पकड़कर ज्योतिष की तरह देखना शुरू कर देता था, इसके तुरंत बाद लोग मुझे सीट दे देते थे।” व्यक्तित्व में अब भी कोई बदलाव नहीं आया – झूठ बोल कर अपना काम निकालना और धोखे, जालसाजी से दूसरों का हक़ छीनना काफी पुरानी आदत मालूम पड़ती है।बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में देश का पहला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड कार्य्रकम में पीएम मोदी ने अपने बचपन से जुड़ा एक किस्सा बताया था। इसमें उन्होंने बताया था कि, ”मैं अपने बचपन का अनुभव बताता हूं। बहुत यात्रा करता था। कभी रिजर्वेशन नहीं होता था। भीड़ बहुत होती थी, अन-रिजर्व डिब्बे से सफर करता था। तो मैं देखता कि हां, यहां थोड़ा मौका है तो किसी का हाथ पकड़कर उसे देखना शुरू कर देता था। इसके बाद लोग मेरे लिए सीट की व्यवस्था कर देते थे और कहते थे कि आइए-आइए बैठिए। पीएम मोदी के बचपन का किस्सा सुनाने के बाद वहां उपस्थित तमाम क्रिएटर्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए। लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की ब्यूटिशियन ने यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ की रहने वाली 30 वर्षीय ब्यूटीशियन...

मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल...

EOW ने DMF फंड घोटाले में अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में EOW ने बड़ी...