अर्जुन बिजलानी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से हाथ में ड्रिप लगी तस्वीर की शेयर, जानें- अब एक्टर की कैसी है हालत

Date:

मुंबई। टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी पेट दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. एक्टर ने हॉस्पिटल से अपना हेल्थ अपडेट देते हुए एक तस्वीर भी शेयर की है. अर्जुन को अपेंडिसाइटिस की वजह से पेट के निचले दाहिने हिस्से में तेज दर्द हुआ था. इसके बाद ही उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल भर्ती कराया गया है. करीबी सूत्रों के मुताबिक, 9 मार्च को अर्जुन का अपेंडिक्स का ऑपरेशन होना है. दर्द के चलते एक्टर 8 मार्च को शूटिंग पर भी नहीं गए थे.

अपना हेल्थ अपडेट देते हुए अर्जुन बिजलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में उनका चेहरा को नहीं दिख रहा है. लेकिन उनके हाथ में लगी ड्रिप नजर आ रही है. इस तस्वीर के साथ एक्टर ने लिखा है- जो होता है अच्छे के लिए होता है.

अर्जुन बिजलानी ने कल यानी 8 मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर एक पोस्ट भी शेयर किया था. एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वो भगवान शिव की पूजा करते नजर आए थे. वीडियो के साथ एक्टर ने अपने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी थीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा था- ‘महाशिवरात्रि की ढे़र सारी शुभकामनाएं मुझे भी अपना आशीर्वाद दें .

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BANGLADESH ARMY RESHUFFLE : तारिक सरकार का बड़ा सैन्य फेरबदल

BANGLADESH ARMY RESHUFFLE : Major military reshuffle by Tariq...

शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,सुसाइड नोट में 16 लाख हड़पने के लगाए थे आरोप

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र...