छत्तीसगढ़ की 6 सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार; राजनांदगांव से भूपेश बघेल, रायपुर से विकास उपाध्याय को बनाया उम्मीदवार

Date:

रायपुर. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 39 सीटों से प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 6 पर प्रत्याशी घोषित हुए हैं। इनमें पूर्व CM भूपेश बघेल का भी नाम हैं। उन्हें राजनांदगांव से उम्मीदवार बनाया गया है। लिस्ट में पूर्व सीएम सहित 2 पूर्व मंत्री, एक पूर्व विधायक और कोरबा सांसद का नाम शामिल है। रायपुर से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अपने 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है. कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट का सियासी गलियारों में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, जो अब खत्म हो चुका है. सीईसी की बैठक में छत्तीसगढ़ के 11 में से 6 सीट पर नाम फाइनल कर दिया गया है. 5 पर घोषणा होना बाकी है.

विकास उपाध्याय (रायपुर लोकसभा)

विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम से विधायक रह चुके हैं. 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा के राजेश मूणत से हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद अब कांग्रेस आलाकमान ने उनको लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है.

ताम्रध्वज साहू (महासमुंद लोकसभा)

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है. ताम्रध्वज साहू को 2023 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले वे दुर्ग लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं.

राजेन्द्र साहू (दुर्ग लोकसभा)

राजेंद्र साहू को दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है. वे जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रह चुकें हैं. साथ ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी भी माने जाते हैं. पूर्व में स्व. ताराचंद साहू के क्षेत्रीय पार्टी स्वाभिमान मंच से दुर्ग विधायक और महापौर का चुनाव लड़ चुके हैं. जिसके बाद साल 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

ज्योत्सना महंत (कोरबा लोकसभा)

ज्योत्सना महंत को फिर से कोरबा से टिकट दी गई है. उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में

डॉ. शिव डहरिया (जांजगीर-चांपा)

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (राजनांदगांव लोकसभा)

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related