यात्रियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 50 प्रतिशत तक घटाया पैसेंजर ट्रेनों का किराया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की ओर से पैसेंजर ट्रेनों के किराए को प्री-कोविड स्तर का कर दिया गया है। इससे आम जनता के लिए रेलवे में सफर करना सस्ता होगा। सरकार के इस कदम से पैसेंजर ट्रेन के किराये में 40 से 50 प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है। इस फैसले को रेलवे यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

इन ट्रेनों के किराए पर होगा असर

आज के समय में पैसेंजर ट्रेनों को ‘एक्सप्रेस स्पेशल’ और ‘मेमू/डेमू एक्सप्रेस’ ट्रेनों के रूप में जाना जाता है। अब इन ट्रेनों के लिए द्वितीय श्रेणी के किराए को बहाल कर दिया गया है। रेलवे ऑथोरिटीज की ओर से इसके लिए मुख्य बुकिंग आरक्षण पर्यवेक्षकों को इस बदलाव के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इसके बाद वे मेमू ट्रेन जिनका नंबर जीरो से शुरू होता है। उनके किराए में 50 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। ये बदलाव पूरे देश में 27 फरवरी से लागू हो गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG SCAM: 27 हजार पन्नों का चालान पेश! 

CG Scam: 27,000-page charge sheet filed!     CG SCAM: छत्तीसगढ़ के...

CHHATTISGARH : DMF के 1.32 करोड़ पर FIR का आदेश!

CHHATTISGARH : FIR ordered on DMF's Rs 1.32 crore! सरगुजा।...