प्रसाद में बेहोशी की दवा मिलाकर 10 लाख की लूट, 2 आरोपी गिरफ्तार

Date:

जांजगीर-चाम्पा। अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे और हाल ही में भाजपा में शामिल इंजीनियर आनंद प्रकाश मिरी ठगी के शिकार हो गए हैं। पूजा-पाठ के लिए पहुंचे 5 लोगों ने आनंद प्रकाश मिरी समेत 3 लोगों को बेहोश कर दिया और 10 लाख रुपये, मोबाइल को लेकर भाग गए हैं। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और फरार 3 आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दरअसल, भाजपा नेता इंजीनियर आनन्द प्रकाश मिरी ने कुछ लोगों को पूजा-पाठ के लिए बुलाया था और वे अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीदल्हा की कोसाबाड़ी में गए थे। यहां पूजा-पाठ के बाद भाजपा नेता आनंद प्रकाश मिरी समेत 3 लोगों को प्रसाद खाने को दिया गया। इसके बाद तीनों बेहोश हो गए। फिर बदमाशों ने भाजपा नेता इंजीनियर आनन्द प्रकाश मिरी के पास रखे 10 लाख रुपये, मोबाइल लेकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर आईपीसी की 420, 120 ( बी ) के तहत जुर्म दर्ज किया है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में पुलिस द्वारा फरार अन्य 3 आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की ब्यूटिशियन ने यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ की रहने वाली 30 वर्षीय ब्यूटीशियन...

मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल...

EOW ने DMF फंड घोटाले में अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में EOW ने बड़ी...