MAHADEV SATTA APP : महादेव सट्टा ऐप का आरोपी आरक्षक अर्जुन यादव बर्खास्‍त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHADEV SATTA APP: Constable Arjun Yadav, accused of Mahadev Satta App, dismissed

दुर्ग। छत्‍तीसगढ़ के सबसे चर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में अभी जांच जारी है। इस मामले में मुख्‍य आरोपी रहे भीम सिंह यादव के भाई आरक्षक अर्जुन यादव को दुर्ग एसपी ने बर्खास्‍त कर दिया है। आरक्षक अर्जुन यादव भी इसमें आरोपी हैं, कई समय से सस्‍पेंड चल रहा था।

बताया जा रहा है कि आरक्षक कई दिनों से गायब है। उक्‍त मामले में अब दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्‍ला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षक अर्जुन यादव को बर्खास्‍त कर दिया है। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में संलिप्‍त पाए जाने के बाद दुर्ग में पदस्थ भीम सिंह यादव को पहले ही सस्पेंड कर दिया है। ईडी के द्वारा महादेव सट्टा ऐप मामले मे भीम सिंह और उसके साथी ड्राइवर असीम दास उर्फ बप्‍पा को गिरफ्तार किया था।

ये पुलिस कस्‍टडी में जेल में बंद हैं। अब आरक्षक भीम सिंह के भाई आरक्षक अर्जुन यादव को बर्खास्‍त कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले के उजागर होने के बाद से यह गायब है, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने पहले इसे सस्‍पेंड किया था। इसके बाद अब दुर्ग एसपी ने बर्खास्‍त कर दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related