कुल्हाड़ी से 20 बार किया वार, दोस्तों ने किया साथी का मर्डर

Date:

गरियाबंद। जिले से खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है. एक युवक के दो जीगरी नाबालिग दोस्त थे, पर एक जमीन विवाद तो दूसरा लव ट्रायंगल के चलते खुन्नस रखता था. तीनों में शराब पीने के बाद विवाद हुआ और दोनों नाबालिगों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया. एक ने डंडे से सिर पर वार कर घायल किया तो दूसरे ने चेहरे पर कुल्हाड़ी से 20 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी.

जानकारी के अनुसार, देवभोग थाना क्षेत्र के पोड़ागुड़ा ग्राम में बीती रात 20 वर्षीय कैलाश यादव की बेलाट नाला के पास हत्या कर दी गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई. मामले की पड़ताल करते हुए पुलिस ने मृतक के दो नाबालिग दोस्तों को हिरासत में लिया. जब नाबालिगों से पूछताछ किया तो दोनों ने अपने साथी की हत्या करना कबूल किया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद हत्या में उपयोग किए गए कुल्हाड़ी, डंडा और मृतक के मोबाइल को बेलाट नाला से बरामद किया. थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि दोनों नाबालिग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है और आगे की कारवाई जारी है

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ को बताया गैरकानूनी

 वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को...

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू : यात्रियों को मिलेगा अधिक उड़ान का विकल्प

बिलासपुर। बिलासपुर में आज पहली बार रात्रिकालीन उड़ान का...

नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर...