Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : महिला को हत्या के बाद लाश के साथ बलात्कार .. आरोपी बोला – संबंध बनाने से मना कर रही थी फिर

CG BREAKING: After murdering the woman, she raped the dead body.. Accused said – She was refusing to have relations then

रायपुर। आजकल हमारा समाज कितना गिर गया है इस बात का अंदाजा सरगुजा में हुई इस घटना से लगा सकते है छत्तीसगढ़ के सरगुजा में 23 साल की महिला की हत्या कर पड़ोसी युवक ने शव से दुष्कर्म किया। इसके बाद शव को एक ढोढ़ी (छोटे कुएं) में फेंककर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जानकारी मिलने पर मंगलवार को फांसी की मांग को लेकर लोगों ने NH-43 पर जाम लगा दिया।

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी महिला का शव 21 दिसंबर को घर से कुछ दूरी पर मिला था। परिजनों ने डूबकर मौत होने की आशंका से पुलिस को सूचना दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला से दुष्कर्म किया गया है और ढोढ़ी में डूबने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला का पति कमाने के लिए दूसरे प्रदेश गया है। कॉल डिटेल से जानकारी मिली कि महिला और उसके पड़ोसी सुनील कुमार तिर्की (25) के बीच लगातार बात होती थी। पुलिस ने सोमवार को सुनील को पूछताछ के लिए बुलाया, तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

आरोपी सुनील ने पुलिस को बताया कि काम के सिलसिले में उसने एक-दो बार महिला के पति को कॉल किया था। इस दौरान महिला से बातचीत हुई और फिर दोनों क बीच दोस्ती हो गई। दोनों अक्सर बातें किया करते और मिलते थे। 20 दिसंबर की रात महिला ने कॉल कर सुनील को बुलाया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील खेत में महिला से मिलने के लिए पहुंचा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई। इस पर महिला ने उसका कॉलर पकड़ लिया और शोर मचाने की धमकी दी। इससे आरोपी ने महिला का मुंह और नाक दबाया तो वह थोड़ी देर बाद जमीन पर गिर पड़ी।

सुनील तिर्की ने अपने बयान में बताया कि विवाहिता को बेहोश समझकर वह उसे घसीटकर थोड़ी दूर ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। वहां उसे अहसास हुआ कि महिला की मौत हो चुकी है। इसके बाद शव को उठाकर पास की ढोढ़ी में फेंककर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

वारदात की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने एनएच-43 पर मंगलवार को जाम लगा दिया। वे दोषी सुनील को फांसी देने की मांग करने लगे। वहीं महिला के पति ने और लोगों के शामिल होने की आंशका जताई है। एसडीओपी राजेंद्र मंडावी ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। कहा कि अभी मामले में पुलिस जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: