लोकसभा चुनाव में प्रदेश से कांग्रेस का होगा सफाया : किरण देव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। लाखों कार्यकर्ताओं की अनुशासित, कर्मठ फौज है। भाजपा की असली पहचान ही इसका संगठनात्मक ढांचा है। जिसकी रीढ़ कार्यकर्ता हैं। केंद्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर पर हमारा संगठन मजबूत है।  उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी हमारे पास नौ सीटें हैं। दो सीटें कांग्रेस के पास है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा और भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी। भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी सीटें जीतकर देगी, इसका मुझे पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पांच साल के कुशासन को प्रदेश की जनता देख चुकी है। आदिवासियों को उनके अधिकारियों से वंचित किया गया। उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई गई। भाजपा आदिवासियों के साथ पूरे समय हर परिस्थिति में खड़ी रही। इन क्षेत्रों में भाजपा पर आदिवासियों    के साथ हर वर्ग के लोगों ने विश्वास जताया और प्रचंड जीत मिली। बस्तर और सरगुजा की 26 में से 22 सीटों पर भाजपा के विधायक जीतकर आए हैं। इनके विश्वास को पार्टी हमेशा बनाए रखेगी। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मेरी जिम्मेदारी होगी कि मैं इन क्षेत्रों पर पूरी नजर रखूं और यहां के विकास और जनकल्याण के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करूं। मैं आदिवासी बहुल बस्तर क्षेत्र के जगदलपुर से विधायक हूं, मेरी दोहरी जिम्मेदारी है जिसे पूरा करने दिन-रात मेहनत करूंगा।  किरण देव ने कहा कि मैं 30 सालों से पार्टी का सदस्य हूं और 25 सालों से लगातार पार्टी संगठन में किसी न किसी दायित्व का निर्वहन करता आ रहा हूं। प्रदेश महामंत्री के पद पर भी काम कर चुका हूं। हमारी पार्टी में पद निर्वहन का दायित्व दिया जाता है। मुझे भी प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। एक ही संदेश है मिला है कि छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा में निरंतर लगे रहो। मिशन-2024 के लिए जुट जाएं और प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने जनता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related