Trending Nowशहर एवं राज्य

उपमुख्यमंत्री अरुण साव कल जाएंगे दिल्ली

रायपुर। उपमुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव कल दिल्ली जाएंगे। वे कल सुबह बिलासपुर से सीधे आकर पहले पहुना में सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात करेंगे फिर राजभवन जाकर राज्यपाल हरिचंदन से भेंट करेंगे। साव दोपहर दो बजे दिल्ली रवाना होंगे। इस बीच तीन दिन के दिल्ली प्रवास से राज्यपाल हरिचंदन शनिवार रात रायपुर लौट आए हैं।

Share This: