CG BREAKING: Farmers troubled by unseasonal rain, possibility of thunderstorm and hailstorm
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के कुछ जिले में हल्के, फुल्के बेमौसम बारिश होने की खबर भी आ रही है, तो वहीं इन दिनों किसान धान की फसलों की कटाई, मिसाई में लगी हुई है। इस बीच अचानक मौसम बदलने से किसानों की माथे पर चिंता दिखाई दे रही है।
इधर, मौसम विभाग ने कबीरधाम, राजनांदगांव, मुंगेली, बेमेतरा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के तरफ से जारी किए येलो अलर्ट के मुताबिक इन जिलों में एक, दो स्थानों पर गरज, चमक के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

