पुलिस स्मृति दिवस आज : पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद कर उसके नाम का किया पठन

Date:

राजनांदगांव। Police Commemoration Day 2023 : आज पुलिस स्मृति दिवस है। हर साल 21 अक्टूबर का दिन ऐसे पुलिसकर्मियों को समर्पित होता है जो देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देते हैं। 1959 में आज के ही दिन चीन की सेना ने भारतीय पुलिसकर्मियों के दल पर हमला करते हुए उनपर गोलियां चलाई थी। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवान शहीद हो गए थे। आज का दिन उन पुलिसकर्मियों की स्मृति और सम्मान के लिए समर्पित है। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहर के पुलिस लाइन में वर्ष भर के भीतर शहीद हुए पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और उनके नाम का पुलिस अधीक्षक के द्वारा पठन किया गया। इस वर्ष देश भर में 188 पुलिस जवानों ने अपने कर्तव्य पर निछावर होकर अपने प्राणों की आहुति दी है।

प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस दिन अपने कर्तव्यों पर निछावर होकर अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया जाता है। वहीं 1 वर्ष के भीतर शहीद हुए पुलिस जवानों के नामों का पठन किया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज देशभर के 188 शहीद जवानों की शहादत को सलामी दी गई। इस एक वर्ष में अपने कर्तव्यों पर निछावर होकर प्राणों की आहूती देने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए आज राजनांदगांव के पुलिस लाईन में उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने शहीद पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के नामों का पठन किया और अपनी भावभिनी श्रद्धांजली अर्पित की। वहीं इस अवसर शहीद परिवारों के लोगों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related