CG ELECTION 2023 : ब्राह्मणों को टिकट देने में भाजपा से ज्यादा कांग्रेस का दिल बड़ा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ELECTION 2023: Congress is more interested than BJP in giving tickets to Brahmins.

रायपुर। भाजपा के मुकाबले में कांग्रेस ने ब्राह्मणों को टिकट देने में बड़ी दिलेरी दिखाई है। छत्तीसगढ़ में सर्व ब्राह्मणों की आबादी 4 % है। इसे देखते हुए कांग्रेस ने अब तक 90 में से 8 ब्राह्मण प्रत्याशी उतारे हैं। यानी करीब करीब 10% ब्राह्मण को अवसर दिया है। सीएम बघेल ने एक चर्चा में कहा भी था कि ब्राह्मणों की हिस्सेदारी 10% होगी।

इन 8 में से पांच विधीयक रिपीट किए गए हैं। मंत्री रविंद्र चौबे, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय,समेत अरूण वोरा, अमितेष शुक्ला, शैलेष पांडे, पंकज शर्मा के रूप में सत्यनारायण शर्मा को शामिल हैं। वहीं शैलेश नितिन त्रिवेदी, पंकज शर्मा पहली बार टिकट दी गई है। धरसींवा से सीटिंग विधायक अनिता शर्मा की टिकट काटी गई है, जबकि अन्य सात सीटिंग विधायकों को रिपीट किया गया है ।पूर्व में दो बार के विधायक महंत रामसुंदर दास को इस बार रायपुर दक्षिण से उतारा गया है। वहीं भाजपा ने अब तक छह को ही टिकट दिया है। इनमें विधायक प्रेम प्रकाश पांडे, शिवरतन शर्मा, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, विजय शर्मा और भावना बोहरा (बायोडाटा में हिंदू ब्राह्मण लिखा) हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related