चेकिंग के दौरान वाहन से 15 किलो जेवर और 10 लाख रुपए नगदी जब्त

Date:

कोरबा । छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश पर आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इस दौरान वाहनों की सघन जांच की जा रही है और वाहनों में संदिग्ध सामान पाए जाने पर जब्ती के साथ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को चेकिंग के दौरान आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 15 किलो से ज्यादा सोने-चांदी का जेवर और नगद जब्त किया है जिसमें हरदी बाजार थाना पुलिस ने चेकिंग पॉइंट पर 15.087 किलो ग्राम सोने चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। जिसकी कीमत लगभग तीन लाख पचास हजार बताई जा रही है।वहीं बांगो थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान करीब 10 लाख रुपये नगद जब्त किया है जिसमें बांगो थाना पुलिस ने 8 लाख और मानिकपुर चौकी ने 2 लाख रुपये नगद जब्त किया है। पुलिस देर रात तक कार्रवाई करती रही। बता दें कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने जिले के थाना-चौकिया को वाहन जांच का निर्देश दिए है। जिसके तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : भू-अधिग्रहण में 500 करोड़ का खेल!

CHHATTISGARH : Rs 500 crore game in land acquisition! रायपुर।...

T20 WORLD CUP 2026 : भारत से हार के बाद PAK में भूचाल

कोलंबो में खेले गए ICC Men’s T20 World Cup...

T20 WORLD CUP 2026 : IND-PAK मैच से पहले हैंडशेक पर तकरार

T20 WORLD CUP 2026 : Controversy over handshake before...