CG BREAKING : भाजपा ने परिवर्तन यात्रा में किया छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान, शुरू हुआ विवाद, देखें तस्वीर ..

Date:

CG BREAKING: BJP insulted Chhattisgarh Mahtari in Parivartan Yatra, controversy started, see picture..

रायपुर। भाजपा के परिवर्तन रथ की सीढ़ी के सामने छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इसे छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान बातते हुए भाजपा नेताओं का पुतला जलाया है। संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जशपुर से भाजपा की तथाकथित परिवर्तन यात्रा को रवाना किया। परिवर्तन रथ में छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र सीढ़ी के नीचे लगाया था, जिस पर लोग चढ़कर रथ के ऊपर जाएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को रौंदते हुए लोग भाजपा के परिवर्तन रथ पर चढ़ेंगे। यह भाजपा की छत्तीसगढ़ विरोधी मानसिकता है। शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सभ्यता को बढ़ावा देने के प्रयासों तथा छत्तीसगढ़ महतारी के वैभव को देश दुनिया में प्रचारित किया।

अब अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए भाजपा ने अपने मंच और कार्यक्रमों में दिखावे के लिए छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र लगाना भले शुरू कर दिया, लेकिन भाजपा के दिल में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ महतारी के लिए सम्मान का भाव नहीं आया है। जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान के लिए छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ महतारी से माफी मांगे।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH TRAIN : रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले!

CHHATTISGARH TRAIN : Rail passengers are in trouble! रायपुर। छत्तीसगढ़...

PRAKASH RAJ ON MODI : मोदी पर प्रकाश राज का वार!

PRAKASH RAJ ON MODI : Prakash Raj attacks Modi! रायपुर...

COMMERCIAL LPG CYLINDER : गैस सिलेंडर ने दिया झटका!

COMMERCIAL LPG CYLINDER : Gas cylinder gave a shock! रायपुर...