CG BREAKING : जब-जब छत्तसीगढ़ आते हैं झूठ बोलकर जाते है पीएम मोदी – पीसीसी चीफ दीपक बैज

Date:

CG BREAKING: Whenever PM Modi comes to Chhattisgarh, he lies and leaves – PCC Chief Deepak Baij

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी रायगढ़ जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और आम सभा भी करेंगे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब-जब छत्तसीगढ़ आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं. इसके साथ ही दीपक बैज ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर बयान दिया है.

प्रधानमंत्री के दौरे लेकर दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता चाहिए हैं. उनको छत्तीसगढ़ की जनता की चिंता नहीं है. सत्ता की लालच में छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. जनता जानती हैं कांग्रेस की सरकार ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में बेहतर काम किये हैं. कितनी भी कोशिश कर ले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ही आएगी. प्रधानमंत्री जब-जब छत्तसीगढ़ आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं.

BJP की परिवर्तन यात्रा को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी जनता के पास जाने का बहाना खोज रही हैं, किस बात का परिवर्तन और किस बात की यात्रा? बीजेपी सत्ता हासिल करने हर हथकंडा अपना रही है. क्या बीजेपी इस बात से सहमत हैं कि किसानों को 2600 रुपये न मिले. बीजेपी चाहती है क्या कि किसानों का कर्ज माफ न हो? युवाओं को 2500 रुपये न मिले? बीजेपी को खुद को परिवर्तन करने की आवश्यकता हैं. आपस में मतभेद है इसलिए परिवर्तन की बात कर रहे हैं.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: SECL कॉलोनी में मिला मानव भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप

CG NEWS: कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र...

 तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर। तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के...

Budget 2026: नशे पर सरकार की सख्ती! बजट 2026 में सिगरेट-शराब के दाम बढ़े, दवाइयों पर बड़ी राहत

Budget 2026: नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने...