ब्रेकिंग न्यूज़: साउथ कोरिया में बाढ़ से 35 लोगों की मौत

Date:

दिल्ली। साउथ कोरिया में हफ्ते भर से हो रही तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

खबरों के मुताबिक जगह-जगह लैंड स्लाइड होने से और पानी भरने से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। 7,866 लोगों को बचाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री ने जगह-जगह फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना को मदद करने को कहा है।

वहीं, रविवार को च्योंगजू इलाके में एक टनल में पानी भरने से वहां बस समेत 15 वाहन फंस गए। टनल से अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। अधिकारियों का मानना है कि ये लोग समय रहते निकल नहीं पाए और डूबने की वजह से इनकी मौत हो गई। 10 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

25,470 लोगों के घरों में बिजली नहीं

तेज बारिश की वजह से साउथ कोरिया में नदियां उफान पर हैं। अलजजीरा के मुताबिक सबसे ज्यादा 17 मौतें उत्तरी ग्योंगसैंग प्रांत में हुई हैं। यहां पानी के तेज बहाव से घर बह गए हैं। नॉर्थ चुंगचेयोंग में गोसेन बांध ओवरफ्लो हो गया।

इससे आस-पास के गांव से लोगों को निकाला गया है। साउथ कोरिया के गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 25,470 घरों में हफ्ते भर से बिजली नहीं है। खराब मौसम के चलते 20 फ्लाइट कैंसिल की जा चुकी हैं। साथ ही ट्रैक्स पर पानी भरने की वजह से ट्रेन की स्पीड को कम किया गया है। 200 रास्तों को बंद भी किया गया है।

लोगों की संपत्ति को हुआ भारी नुकसान
पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के लगभग 59 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 18 सड़कों के नष्ट होने की जानकारी शामिल है। इस बीच निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के 80 मामले सामने आए हैं।

आपदा से निपटने के लिए प्रधानमंत्री हान डक-सू ने सभी उपलब्ध संसाधन जुटाने के आदेश दिए हैं। वहीं, इस दौरान साउथ कोरिया के राष्ट्रपित यून सूक येओल यूक्रेन के दौरे पर हैं। उन्होंने वहां से ही अधिकारियों को बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करने के निर्देश दिए हैं।

2022 में हुई 80 साल की सबसे ज्यादा बारिश

साउथ कोरिया में पिछले साल भी बाढ़ से हालात काफी खराब हुए थे। वहां 2022 में पिछले 80 साल की सबसे ज्यादा बारिश हुई थी। इसमें 2800 इमारतें पूरी तरह से तबाह हो गई थी। 50 शहरों में लैंडस्लाइड दर्ज की गई थी। बाढ़ से उभरने के लिए कई सेलेब्रिटिज ने सरकार की मदद की थी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...