एंबुलेंस और बोर गाड़ी में भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, एक गंभीर

Date:

कोंडागांव. एंबुलेंस और बोर गाड़ी में जबरदस्त भिड़ंत से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रुप से घायल है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. यह घटना पुलिस कोंडागांव जिले के हाड़ीगांव की घटना है.

पुलिस मृतकों व घायलों की पहचान में जुटी है. घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से माकड़ी की ओर जा रही एंबुलेंस और सामने से आ रहे नलकूप वाहन के साथ आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गया.

इस हादसे में एंबुलेंस में सवार 4 लोगों में से 3 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है. एक गंभीर रुप से घायल है, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है. उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...