CG BREAKING : शिक्षक की अचानक हुई मौत ने किया हैरान, जानिए पूरा मामला

Date:

CG BREAKING: The sudden death of the teacher surprised, know the whole matter

धमतरी। शिक्षक की अचानक हुई मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया। शिक्षक का नाम एमएल नेताम था, जो धमतरी के नगरी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसियाँ में पदस्थ थे। प्राचार्य एम.एल.नेताम की देर रात निधन हो गया। प्राचार्य की मौत की खबर सुनकर शिक्षकों में शोक की लहर है। प्राचार्य एमएल नेताम के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को वो शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए थे। उस वक्त तक काफी भले चंगे थे।

घर लौटने पर भी वो बिल्कुल भी असहज नहीं लगे, लेकिन देर रात उन्होंने बैचेनी की शिकायत की, साथ ही प्राचार्य मोतीलाल नेताम के सीने में दर्द की बात कही। जिसके बाद उन्हें नगरी सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि प्राचार्य बिल्कुल स्वस्थ थे और स्कुल भी गये थे।जहाँ से लौटने के बाद घर पर भी स्वस्थ थे।

बता दे प्राचार्य एम.एल.नेताम बीते कई वर्षों से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला फरसियाँ में पदस्थ थे। साथ ही सिहावा स्कुल का उनको अतिरिक्त प्रभार था,जिन्हें संभाग स्तरीय उत्कृष्ट प्राचार्य का सम्मान मिल चुका है।फरसियाँ में पदस्थ रहते उन्होंने अपने स्कुल को कई सम्मान दिलाए थे।प्राचार्य एम.एल.बेहद सरल और मिलनसार थे। पढ़ाई को लेकर काफी स्ट्रिक्ट और अनुशासन में रहते थे। बताया जा रहा है कि अगले साल उनका 2024 रिटायरमेंट होना था। इधर प्राचार्य की मौत की खबर सुनकर शिक्षा जगत के साथ पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related