मिशन 2023 : जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा कल, आम सभा को करेंगे संबोधित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही महीने बाकी है। ऐसे में भाजपा के केंद्रीय मंत्रीयों का दौरा जारी है। इसी कड़ी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे कल बिलासपुर के रेलवे ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा 30 जून को शाम 4 बजे इंदौर से रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। राजधानी रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए बिलासपुर जाएंगे। वहीं शाम 4.35 बजे बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। इसके बाद शाम 5 बजे बिलासपुर के रेलवे मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के दौरान आगामी चुनाव को लेकर जनता तक भाजपा की उपल्बधियों को पहुंचाने का काम किया जाएगा। सभा को संबोधित करने के बाद संपर्क से समर्थन अभियान के तहत सिंधु अमरधाम आश्रम पहुचेंगे। यहां आकर साई लाल दास से मुलाकात करेंगे। साई लाल दास के मिलने के बाद शाम 7.15 बजे बिलासपुर से रायपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। फिर शाम 7.20 पर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related