CG BREAKING : रिटायर्ड फौजी के भाई की लात-डंडे और बंदूक की बट से बेरहमी से पिटाई, वर्दीधारी जवानों ने ..

Date:

CG BREAKING: Retired soldier’s brother brutally beaten with kick-stick and gun butt, by uniformed jawans ..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक मारपीट का हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक को वर्दीधारी जवानों ने लात-डंडे और बंदूक की बट से बेरहमी से पीटा है. युवक घायल बताया जा रहा है. जिस युवक को पीटा गया है वह रिटायर्ड फौजी का भाई बताया जा रहा है. युवक की पिटाई कोयला चोरी के आरोप में की गई है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस मारपीट की घटना के बाद पीड़ित युवक और उसके परिजन इतना डरे हुए हैं कि वह इसकी शिकायत करने तक की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गायत्री कोयला खदान में एक युवक को बेरहमी से पीटा गया है. युवक का कुसूर बस इतना था कि वह घूमने के लिए खदान जा पहुंचा. जिसके बाद वहां तैनात जवानों ने उसे पकड़ लिया और लात-डंडे और बंदूक की बट से बेरहमी से पिटाई की और कई घंटों तक बंधक बनाकर रखा. इसके साथ ही मारपीट का वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि युवक की पिटाई कोयला चोरी के आरोप में की गई है. जिस युवक को मारा जा रहा है वह रिटायर्ड फौजी का छोटा भाई है. युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. फ़िलहाल इस मामले में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं हुई है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG REELS BAN ORDER : स्कूल में रील्स पर सख्त रोक

  रायपुर. गरियाबंद के पीएमश्री स्कूल की शिक्षिकाओं के रील्स...

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 सट्टा ऐप बैन, STF एक्शन तेज

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 betting apps banned,...

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी में बड़ी टूट!

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी...

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...