BIG NEWS : बुर्का पहनी छात्राओं को नहीं मिल कॉलेज में प्रवेश, परीक्षा में नहीं हुई शामिल

Date:

BIG NEWS: Girl students wearing burqa did not get admission in college, did not appear in the examination

हैदराबाद। हैदराबाद के एक कॉलेज ने बुर्का पहनी छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया और उन्हें चेतावनी भी दी कि जब तक वे बुर्का उतार नहीं देतीं हैं, तब तक परीक्षा में शामिल नहीं हो सकतीं। घटना शुक्रवार को रंगा रेड्डी डिग्री कॉलेज फॉर वुमेन में हुई। छात्राओं का आरोप है कि प्रबंधन ने उनसे बुर्का हटाने को कहा और जब उन्होंने मना किया तो उन्होंने उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया।

30 मिनट के बाद बुर्का उतारने के बाद प्रबंधन ने उन्हें परीक्षा हॉल में जाने दिया। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने कहा, हो सकता है कि कोई प्रधानाध्यापक ऐसा कर रहे हों, लेकिन हमारी नीति पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष है। लोग जो चाहें पहन सकते हैं, लेकिन अगर आप यूरोपीय पोशाक पहनते हैं, तो यह सही नहीं होगा, हमें अच्छे कपड़े पहनने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को जितना हो सके ढक कर रहना चाहिए और छोटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। उन्होंने कहा, कहीं नहीं लिखा है कि बुर्का नहीं पहना जा सकता। हम कार्रवाई करेंगे।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

प्रलोभन का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप 

कटघोरा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ...

आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी पर शिकंजा, शराब घोटाले में हुई गिरफ्तारी

रायपुर : आबकारी विभाग बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में...

प्रो. मनोज दयाल संभालेंगे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कमान..

रायपुर: छत्तीसगढ़ कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के...