न्यायधानी में 6 महीने के अंदर डबल पैसे करने का झांसा, ढाई करोड़ रुपए की धोखाधड़ी

Date:

बिलासपुर। प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी धोखाधड़ी की खबर सामने आई है। जहां वॉटर प्लांट लगाकर 6 महीने के अंदर डबल पैसे करने का झांसा देकर कई लोगों को ठग लिया। आरोपियों ने एक महिला से जान पहचान होने के चलते तीन लाख से अधिक पैसे वसूल लिए। वहीं पुलिस ने जांच में पता लगाया कि आरोपियों ने इस तरह से कई लोगों से करीब ढाई करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता व्यापार विहार निवासी अहाना फ्रांसिस ने शिकायत की थी। जिसमे 3 लाख की ठगी का मामला सामने आया। महिला ने बताया कि आरोपी-पति-पत्नी से उनका पुराना जान-पहचान था, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने झांसा दिया कि अल्कालाइन वॉटर प्लांट में पैसा निवेश करने पर उन्हें 6 महीने में डबल फायदा होगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कोरबा से धर दबोचा।

ऐसे वसूले डेढ़ करोड़
इस केस में जांच कर रही पुलिस ने कई खुलासे किये पुलिस ने बताया कि आरोपी पति-पत्नी के साथ अन्य लोग भी मिले हुए है। जिन्होंने एक नहीं बल्कि कई लोगों के साथ ठगी की है। सभी को वाटर प्लांट लगाने में इन्वेस्ट करने को कहकर ढाई करोड़ रुपये वसूल लिए। सभी को कहा कि 6 महीने के अंदर पैसे डबल होकर मिलेंगे।

ऐसे पकड़ाए आरोपी
मामले में जुटी पुलिस कोरबा के बालको निवासी सुभाष और उसकी पत्नी मीना ताती की जानकारी इकठ्ठा की। तभी पुलिस को जानकारी मिली कि पति-पत्नी कोरबा छोड़कर फरार होने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उन्हें दबोच लिया। वहीं केस में जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related