Trending Nowशहर एवं राज्य

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED ने की एक और गिरफ्तारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ईडी लगातार अपना शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में ईडी ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले मामले में लगातार बड़े अधिकारीयों एवं ठेकेदारों को गिरफ्तार कर रही है। अरविंद सिंह किसी भी पद पर नहीं थे लेकिन वे AP त्रिपाठी के अघोषित असिस्टेंट रहे है। वहीं ED ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के शराब घोटाले के मुख्य किरदार CSMCL के एमडी अरुणपति त्रिपाठी को ED ने मुंबई से गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद आज उनके अघोषित असिस्टेंट अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

Share This: