दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों का हेलीकॉप्टर जॉयराइड शुरू, एन कुमारी बैगा बोली आज का दिन कभी नहीं भूलूंगी

Date:

रायपुर। छग की राजधानी रायपुर में दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों का हेलीकॉप्टर जॉयराइड शुरू हो गया है. स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हरी झंडी दिखाकर हैलीकाप्टर रवाना किया।

2023 की वार्षिक प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 78 छात्र छात्राएं हैलीकाप्टर जॉयराइड कर रहे हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टॉपर विद्यार्थियों को हैलीकाप्टर जॉयराइड कराने का वादा किया था. 2022 में प्रावीण्य सूची के 125 मेधावी विद्यार्थियों को हैलीकाप्टर जॉयराइड कराया गया था।

हेलीकॉप्टर जॉयराइड

डॉक्टर बनना चाहती है सुनीता

सुनीता बैगा, कक्षा बारहवीं, 74.08% अंक के साथ प्रथम आई है। सुनीता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी महाविद्यालय की छात्रा हैं।

सुनीता नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से यहां आई है, सुनीता ने बताया कि हम 3 बहन और एक भाई हैं। मैं आगे डॉक्टर बनना चाहती हूं इसके लिए नीट की कोचिंग भी कर रही हूं।

हेलीकॉप्टर जॉयराइड को लेकर अपने अनुभव में सुनीता ने बताया कि बहुत अच्छा लग रहा है। मैं पहली बार हेलीकॉप्टर में बैठी हूं। मेरे परिवार का कोई भी सदस्य अब तक हेलीकॉप्टर में नहीं बैठे हैं।

जब मुझे यह ख़बर मिली तो पूरा परिवार बहुत एक्साइटेड था मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद।

हेलीकॉप्टर जॉयराइड

 

एन कुमारी बैगा, कक्षा दसवीं, 88.16% अंक के साथ प्रथम आई है। एन कुमारी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय, बोड़ला की छात्रा हैं।

एन कुमारी कबीरधाम जिले के गांव मन्नाबेदी से हैं। हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। एन कुमारी ने बताया कि हम पांच बहन एक भाई हैं। माँ गांव के ही प्राइमरी स्कूल में रसोइया का काम करती हैं। मेरा पूरा परिवार बहुत ख़ुश है। मेरी दीदी मुझे यहां लेकर आई है। मैं नीट की तैयारी करके डॉक्टर बनना चाहती हूं।

एन कुमारी ने बताया कि आज मुझसे मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम जी ने बात की और शाबासी दी, उन्होंने कहा कि तुम सभी से आज मुख्यमंत्री जी भी मिलेंगे।

हेलीकॉप्टर जॉयराइड को लेकर अपना एक्सपीरियंस बताते हुए एन कुमारी ने कहा कि आज का दिन मैं कभी नहीं भूलूंगी। हम विशेष पिछड़ी जनजाति के हैं, मैं चाहती हूं कि हमारा समाज इसी तरह से आगे बढ़े।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...