मेधावी छात्रों ने आसमान में भरी कामयाबी की उड़ान, हौसलों को मिला पंख, सीएम भूपेश से भी मिलेंगे बच्चे

Date:

राजधानी रायपुर में माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में सबसे उच्च स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए हेलीकॉप्टर की सवारी शुरू हो चुकी हैं। करीब 78 विद्यार्थियों को 15 अलग-अलग राउंड में हेलकॉप्टर की सवारी कराई जा रही है। खुद शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम भी स्टूडेंट्स के साथ हेलीकॉप्टर पर सवार हैं। अपने बच्चों को उड़नखटोले की सवारी करता देख पालकों में भी ख़ुशी हैं। इससे पहले टॉपर्स के पालकों से सहमति पत्र भी लिया गया था जिसके बाद आज सभी को हेलीकॉपटर की सवारी कराई जा रही हैं।

आज 11 बजे सीएम निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन सभी छात्रों को प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। छत्तीसगढ़ में इस तरह की जॉय राइड दूसरी बार कराई जा रही है। इससे पहले 2022 में भी बोर्ड टॉपरों की आसमान की सैर कराई गई थी।

आपको बता दे कि पिछले साल मुख्यमंत्री प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथ नगर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे। यहां स्वामी आत्मानंद स्कूल की एक छात्रा स्मृति ने मुख्यमंत्री से हेलीकाप्टर में बैठने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तुम बारहवीं में टॉप करोगी तब तुम्हें हेलीकाप्टर में बिठाएंगे। स्मृति ने उसी दिन बैठने की इच्छा मुख्यमंत्री से जाहिर की और इस बच्ची की खुशी के लिए मुख्यमंत्री ने तुरंत ही उसे जाय राइड कराने निर्देश दिया। इसके साथ मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं में टॉपर लिस्ट में आए विद्यार्थियों को हेलीकाप्टर में सैर कराने की घोषणा भी कर दी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...