CG BREAKING : IED और भरमार बंदूको के साथ 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: 9 Naxalites surrendered with IED and loads of guns..

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस के सामने 9 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सामरीपाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित गांव के 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से एक नक्सली ने 1 किलो IED और 3 नक्सलियों ने भरमार बंदूक के साथ सरेंडर किया।

आत्मसमर्पित सभी 9 नक्सली बड़े नक्सली कमांडर के साथ या संपर्क में रहकर काम कर चुके हैं। बलरामपुर एसपी मोहित गर्ग ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार सर्चिंग, जागरूकता एवं सिविक एक्शन प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं, जिससे नक्सली दबाव में हैं।

एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि नक्सल प्रभावित गांव पुनदाग और भुतही मोड में नए कैंप खुलने और लगातार चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों से प्रभावित होकर नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन 9 पुरुष नक्सलियों ने सरेंडर किया है, वे सभी नक्सल प्रभावित गांव पुनदाग पचपेड़ी पीपल ढाबा चुनचुना के रहने वाले हैं।

इनमें से एक नक्सली सुनवा कोरवा ने IED और 3 नक्सलियों मिथिलेश, अजय और जंगली कोरवा ने भरमार बंदूक के साथ आत्मसमर्पण किया है। ये सभी नक्सली कमांडर स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य विमल यादव और रीजनल कमेटी कंपनी कमांडर नवीन यादव, शेखर कोरवा, जगदीश बूढ़ा, विनय, बीरसाय, रवि कमाण्डरों के साथ मिलकर काम किए हैं।

इस कार्रवाई में मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन प्रशांत कतलम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) डीके सिंह, थाना प्रभारी सामरीपाठ उप निरीक्षक अर्जुन यादव, प्रधान आरक्षक जेम्स लकड़ा, प्रधान आरक्षक विजय टोप्पो, आरक्षक 656 अनिल तिग्गा, आरक्षक भीम तिर्की व सहायक आरक्षक धर्मेन्द्र सोनी का विशेष योगदान रहा।

ये नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण –

अखिलेश उर्फ अजय कोरवा (32 वर्ष) निवासी चुनचुना पचफेड़ी
अखिलेश कोरवा उर्फ मिथलेश कोरवा (25 वर्ष) निवासी चुनचुना पचफेड़ी
जंगली कोरवा उर्फ विक्रम कोरवा (29 वर्ष) निवासी पुन्दाग
​​​​​​​बीरसाय कोरवा (33 वर्ष) निवासी चुनचुना पचफेड़ी
​​​​​​​दिनेश कोरवा (26 वर्ष) निवासी पुन्दाग तिलयाहीटांड़
जय प्रकाश कोरवा उर्फ निर्मल (18 वर्ष) निवासी चुनचुना पचफेड़ी
​​​​​​​झालू कोरवा उर्फ प्रवीण (30 वर्ष) निवासी चरहू
​​​​​​​जवाहिर सिंह (27 वर्ष) निवासी पुन्दाग
​​​​​​​सुनवा कोरवा (50 वर्ष) निवासी पीपरढाबा

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related