छत्तीसगढ़ में बढ़ रही गर्मी, सारंगढ रहा सबसे गर्म

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में तेज गर्मी पड़ने लगी है। मौसम पूरी तरह शुष्क है। उत्तर-पश्चिम भारत से आ रही गर्म हवा से पूरा प्रदेश तपने लगा है। सोमवार को रायपुर समेत ज्यादातर जगहों पर दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया।

रायगढ़ के सारंगढ़ में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 43.7 डिग्री तक रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव में दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। इस स्थिति में आमतौर पर लू चलने लगती है।

इस तरफ से आ रही शुष्क हवा प्रदेश के वातावरण को गर्म कर रही है। सभी संभागों में दिन का तापमान बढ़ गया है। राजधानी रायपुर में पारा 42.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह नार्मल से तीन डिग्री अधिक है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी पारा 42.8 डिग्री तक पहुंच गया। पेंड्रारोड, अंबिकापुर, दुर्ग और जगदलपुर में पारा 40 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया। राजनांदगांव में पारा 43 डिग्री और सामान्य से छह अधिक दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर-पश्चिम से शुष्क हवा का आना लगातार बना रहेगा। दिन के तापमान में वृद्धि होगी। रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related