CG BREAKING : हाई कमान से मिलकर लौटे मंत्री टीएस सिंहदेव, छत्तीसगढ़ में लगाएं जा रहे इस बात के कयास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Minister TS Singhdev returned after meeting the High Command, speculations are being made in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलकर शुक्रवार को रायपुर लौट आए हैं। राजधानी आने के बाद मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि, दिल्ली में सोनिया गांधी से सौजन्य मुलाकात हुई है। सोनिया जी से राजनीतिक चर्चा नहीं हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कुमारी शैलजा से भी मुलाकात हुई है। उनसे कई विषयों पर चर्चा हुई है।

शराब बंदी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने कहा है कि, शराब बंदी का निर्णय लेना बहुत कठिन है। मुख्यमंत्री के स्तर पर कोई फैसला हो पाएगा। राज्य सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। राज्यों में अध्ययन के लिए टीम जा रही है। शराब बंदी को लेकर 2018 के पहले भी मंथन हुआ था। हम जानते हैं इस निर्णय को लागू करना कठिन है। छत्तीसगढ़ में PCC चीफ बदले जाने की चर्चा पर सिंहदेव ने कहा कि, इस विषय पर हाईकमान ने मुझसे पूछा नहीं है, अगर मुझसे पूछेंगे तो मैं अपनी राय रखूंगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related