Trending Nowशहर एवं राज्य

सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत, 3गंभीर रूप से घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के जोरा इलाके में देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई। इस हादसे में दो युवतियों समेत 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जोरा इलाके में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। इस सड़क दुर्घटना में कार सवार जगन्नाथ टोप्पो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अडानी ग्रुप के डोलनार कोरबा प्रोजेक्ट में सिविल इंजीनियर के पद पर पदस्थ था। जबकि कार में सवार आदित्य मिश्रा, महिमा सिंह और स्नेहा सिंह घायल हो गए हैं। घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। यह घटना तेलीबांधा थाना इलाके में हुई है।

advt_001_feb2025
advt1_jan2025
advt_002_feb2025
Share This: