RDA इन लोगों को नए फ्लैट्स में संपूर्ण बकाया राशि के सरचार्ज में 50% दे रहा छूट, जानिए कब तक और किसे मिलेगा लाभ…

Date:

रायपुर. रायपुर विकास प्राधिकरण ने अब कमल विहार, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा और बोरियाखुर्द की फ्लैट्स योजना और स्वतंत्र मकान की बकाया राशि के संपूर्ण राशि के भुगतान पर सरचार्ज राशि में 50 प्रतिशत की छूट दी है. प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ के निर्देश पर आवंटितियों को राहत देते हुए यह पहल की गई है. यह छूट 31 मार्च 2023 तक वर्तमान बकायादोरों को ही मिलेगी. जिन्होंने पहले भुगतान कर दिया है उन पर यह छूट लागू नहीं होगी

प्रधानमंत्री आवास योजना के रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कमल विहार, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा और बोरियाखुर्द में ईड्ब्लूएस, एलआईजी (1बीएचके, 2बीएचके, 3बीएचके) और स्वतंत्र मकानों का निर्माण किया जा रहा है. इसमें आवंटन के बाद यह देखा जा रहा है कि, जिन्हें ये मकान आवंटित किया है, उनमें से कई लोग समय पर राशि जमा नहीं कर रहे हैं. इससे प्राधिकरण को निर्माण कार्य का भुगतान करने में काफी परेशानी हो रही है. साथ ही बैंको से लिए गए ऋण का ब्याज भी देना पर पड़ रहा है. इस समय प्राधिकरण का फ्लैट्स और स्वतंत्र मकानों का बकाया लगभग 200 करोड़ रुपए है. इसमें लगभग 14 करोड़ रुपए का बकाया है. बकाया संपूर्ण राशि में 50 प्रतिशत की छूट देने से न केवल प्राधिकरण की आय बढ़ेगी बल्कि आवंटितियों को भी इसका लाभ होगा और प्राधिकरण को बकाया राशि मिलने से निर्माण कार्यों में गति आएगी.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...