भाजपा महिला मोर्चा की बहने फिर पहने प्याज आलू की माला रसोई गैस की बढ़े दामों का करे विरोध – ठाकुर

Date:

उज्जवला योजना की खाली टंकी और चूल्हा में खाना बनाती महिलाओ की फ़ोटो मोदी एप में फोटो शेयर होगी
00 भाजपा का सेल्फी अभियान से खुलेगी मोदी सरकार की नाकामी मातृशक्ति महंगाई बेरोजगारी से पीडि़त

रायपुर। भाजपा के सेल्फी अभियान पर तंज कसते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सेल्फी अभियान से मोदी सरकार की नाकामी और भाजपा की महंगाई डायन से गठबंधन की पोल खुलेगी। कांग्रेस सरकार के दौरान 410रु में मिलने वाला रसोई गैस का सिलेंडर आज मोदी सरकार में 1200 रुपए खरीदने में मातृशक्ति मजबूर है। उज्जवला योजना के नाम से देशभर की गरीब महिलाओं को ठगने का काम मोदी भाजपा की सरकार ने किया है।गरीब महिलाओं को चूल्हा जलाने मिलने वाला मिट्टी तेल का आबंटन मोदी सरकार ने पहले ही खत्म कर दिया और उज्जवला योजना के तहत मिले सिलेंडर भी महंगाई के चलते खाली पड़ी हुई है। कई घरों में उज्जवला योजना की सिलेंडर पर बैठकर माता और बहने चूल्हा से खाना बनाने मजबूर हैं।
ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता महिला मोर्चा की बहनों को अब फिर आलू और प्याज की माला पहन कर महंगाई का विरोध करना चाहिए और उसकी सेल्फी लेकर मोदी एप पर लोड करना चाहिए। मोदी भाजपा सरकार का चरित्र वादाखिलाफी करना है 2014 में अच्छे दिन का ख्वाब दिखाकर मोदी सरकार ने देश की जनता के सच्चे दिन को खत्म किया है आज भी मातृशक्ति मोदी के वादे के अनुसार अपने खाता पर 15-15 लाख रुपया आने का इंतजार कर रही है। महिलाओं को सुरक्षा देने का वादा करने वाली भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकारें महिलाओं के साथ अत्याचार दुराचार करने वाले को बचाने के लिए प्रदर्शन करते हैं महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार करने वालों की जयकारा लगाते हैं। मोदी सरकार के गलत नीतियों के चलते प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार मिलना दूर की बात देशभर में दो करोड़ महिलाओं के हाथों से काम छीना गया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को भूपेश सरकार से सीख लेनी चाहिए की जनता से किए वादों को कैसे पूरा किया जाता है प्रदेश की महिला स्व सहायता समूह की बहनों की 19करोड़ रु की कर्ज माफी कांग्रेस की सरकार ने की है।गोधन न्याय योजना के माध्यम से महिला स्व सहायता समूह की बहने लाभ कमा रही है महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं प्रदेश की महिलाओं को एनीमिया से मुक्त कराने के लिए राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है वहीं केंद्र की मोदी सरकार महिला विरोधी है और वादाखिलाफी कर देश की जनता को धोखा देने का काम किया है

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related