Trending Nowराजनीतिशहर एवं राज्य

POLITICS SPECIAL : भूपेश की “छत्तीसगढ़िया छवि” भाजपा के लिए 2023 में बड़ी चुनौती ? कांग्रेस हुई ताकतवर !

POLITICS SPECIAL: Bhupesh’s “Chhattisgarhi image” a big challenge for BJP in 2023? Congress became powerful!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए आने वाला वर्ष राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। डेढ़ दशक तक सत्ता में रही भाजपा के लिए कांग्रेस की रण्ानीतियों से निपटना बड़ी चुनौती है। प्रदेश में जो राजनीतिक हालात हैं, उससे साफ दिख रहा है कि भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ‘छत्तीसगढ़ी’ छवि से है।

प्रदेश के निवासियों में ‘छत्तीसगढ़ी’ पहचान जगाने को मुख्यमंत्री बघेल ने कई काम किए। बोरे वासी खाना, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, कला-संस्कृ ति को लेकर विविध आयोजन। सभी मायने में मुख्यमंत्री बघेल ने ‘छत्तीसगढ़ी छवि को साबित भी किया है। यही वजह है कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को किसान रामफल धीवर के यहां जिमी कांदा, लाल भाजी के भोजन करने पर आड़े हाथ लिया था। कांग्रेस भी भाजपा को घेरती नजर आई थी।

इस काम ने बनाई ‘छत्तीसगढ़ी’ छवि –

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा बार-बार अपने पदाधिकारियों को बदल रही है। भाजपा के 15 वर्ष पर कांग्रेस की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चार वर्ष की सरकार भारी पड़ गई है। अगले चुनाव में कांग्रेस 71 से भी ज्यादा सीट पर काबिज होगी । मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हर आयोजन, अवसर और उत्सव को राज्य की पहचान से जोड़ा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गोबर, गोधन न्याय योजना और गोठान पूरे देश में चर्चित है। पिछले दिनों ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय की प्रशंसा की थी कि यहां सरकारी भवनों को गोबर से निर्मित पेंट से ही रंगरोगन कराया जाएगा।

प्रदेश में भाजपा ने किए कई बदलाव –

भाजपा प्रदेश में कांग्रेस की ताकत से अच्छी तरह वाकिफ है। यही वजह है कि उसने प्रदेश नेतृत्व में बड़े बदलाव किए हैं। अजय जम्ावाल को क्षेत्रीय महासचिव, नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष, अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष और ओम माथुर को पार्टी का प्रदेश प्रभारी बनाया है। अभी जिले में प्रभारियों और विविध प्रकोष्ठों के प्रभारियों को भी बदला है। भाजपा जनता के बीच पहुंचकर न केवल केंद्र सरकार की योजनाओं की खूबियां गिना रही है, बल्कि बघेल सरकार की कथित अनियमितताओं को भी उजागर कर रही है।

मोदी ने गरीबों को धकेला : मोहन मरकाम –

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारत जोड़ो पदयात्रा से राहुल गांधी देश में प्यार का संदेश दे रहे हैं। आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। मोदी सरकार ने देश के 23 करोड़ लोगों को गरीबी के अंधेरे में धकेल दिया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबराई भाजपा ने कोविड के नाम पर यात्रा को रोकने का षड़यंत्र करना शुरू किया है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा कर रहे।

अगले बजट सत्र में हम बताएंगे अपने मुद्दे: अजय चंद्राकर –

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा कि अगले चुनाव से पहले हम बजट सत्र में ही बता देंगे कि भाजपा की रण्ानीति क्या है और मुद्दे क्या हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर कहा कि मोहन मरकाम बताएं कि वह कितना पैदल चले हैं। अखबारों में दो लाइन छपने के लिए बयान देते हैं। वह कितना पैदल चले और कितना अनुभव रखते हैं। वह इतने बड़े नेता नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बयान दें। भाजपा पर सवाल करते हैं तो पहले अपना कोंडागांव बचा लें। मुख्यमंत्री के बयान भाजपा और आरएसएस की खिसक रही जमीन पर अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बघेल रेहान गांधी को तोहफा देने जा रहे हैं। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के कारण फेल हो चुके हैं। अब रेहान गांधी में संभावनाएं देख रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश में दोबारा सत्ता पाने को दिन में सपना देख रही हैं। बजट सत्र में हम अपने मुद्दे बताएंगे। अब छत्तीसगढ़ में बाबा, बाबा गूंजेगा। बजट सत्र आने तक यह ध्वनि बजेगी।

एतिहासिक रूप से कांग्रेस हुई ताकतवर –

वर्ष 200 में राज्य के अस्तित्व में आने के बाद पहले कांग्रेस की सरकार बनी। इसके बाद तीन चुनावों में भाजपा को जीत मिली। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 90 विधानसभा सीटों में से 68 पर जीत हासिल की थी। पार्टी ने बाद के उपचुनावों में अपने आधार को और मजबूत किया और वर्तमान में उसके 71 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास 14 विधायक हैं। इसके अलावा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के तीन विधायक और बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक हैं। राज्य के नगर निगमों में मेयर कांग्रेस के ही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This: