CG BREAKING : शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब इंतजार फिर लंबा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Big decision of the High Court regarding the promotion of teachers, now the wait is long again

रायपुर। शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर हाईकोर्ट पर आज प्रदेश भर के शिक्षक की नजरें टिकी थी। लेकिन अब इंतजार फिर लंबा हो गया है। प्रमोशन मामले में अगली सुनवाई अब 1 दिसंबर होगी। दरअसल सरकारी पक्ष के वकील जितेंद्र पालीके पिता के देहांत हो जाने की वजह से सुनवाई की तारीख को टाल दिया गया। आपको बता दें कि शिक्षकों के प्रमोशन के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम था। हाईकोर्ट में आज प्रमोशन के मामले में अहम सुनवाई होनी थी।

कहा जा रहा था आज सुनवाई पूरी हो सकती है। आज दोपहर बाद 2.15 बजे से केस की सुनवाई शुरू होनी थी, लेकिन वकील के पिता के निधन की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी, जिसके बाद अब अगली सुनवाई 1 दिसंबर को तय की गयी है। इससे पहले 2 नवंबर को सुनवाई हुई थी, जिसके बाद 16 नवंबर की तारीख तय की गयी थी, लेकिन आज भी सुनवाई नहीं हो सकी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related